Monday, July 9, 2018-12:40 PM
जालंधर- भारत में इलैक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते हुए रुझान को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलैक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना बना रही हैं। इसी बीच जापानी कंपनी सुजुकी भारत में वर्ष 2020 में इलैक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल लांच करेगी। कंपनी ने इलैक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल डेवलेप करने के लिए जापान स्थित अपने हेडक्वार्टर से मदद मांगी है। सुजुकी मोटरसाइकिल अपनी पेरेंट कंपनी के साथ मिलकर भारत सरकार के इलैक्टिक टू-व्हीलर्स विजन में सहयोगी बनने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के एमडी सातोशी उचीदा ने कहा कि भारत में इलैक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतें काफी ज्यादा हैं। अभी हम कम कीमत में बेहतर स्कूटर उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रहे हैं। 2020 तक हम भारत में इलैक्टिक स्कूटर लांच कर देंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 2011 में इलैक्ट्रिक स्कूटर e-Lets को लांच किया था। इसमें 100 वॉल्ट की बैटरी दी गई थी जो फुल चार्ज होने पर 30 किमी का सफर तय करती थी। हालांकि, यह स्कूटर कामयाब नहीं हो सका। एेसे में अब देखना होगा कि लांच के बाद कंपनी के नए इलैक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भारतीय मार्केट में कितने सफल हो पाते हैं।