दमदार फीचर्स से लैस है ये लैपटॉप्स, डालें एक नजर

  • दमदार फीचर्स से लैस है ये लैपटॉप्स, डालें एक नजर
You Are HereGadgets
Sunday, October 15, 2017-10:54 AM

जालंधरः अाज के समय में अामतौर पर कई यूजर्स को स्मार्टफोन या टैबलेट से ज्यादा लैपटॉप पंसद होते हैं। इस समय मार्किट में कई कीमत के लैपटॉप उपलब्ध हैं जो लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं। अाज हम अापको एेसे लैपटॉप के बारें में बताएंगे जो बढ़िया फीचर्स से लैस हैं और इनकी परफॉरमेंस भी बहुत ही शानदार है। हमारी इस लिस्ट में बजट लैपटॉप्स, मेनस्ट्रीम, अल्ट्राबुक्स और बिजनस जैसे लैपटॉप्स शामिल किए गए हैं।


  
एचपी 15-G002AX -

इस लैपटॉप में अापको क्वॉड-कोर AMD प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसमें AMD रडोन HD 8570M 2GB DDR3 ग्राफ़िक्स भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें विडोज 8.1 64-बिट ओएस, ड्यूल-HD ऑडियो स्पीकर, जैसे फीचर मिलते हैं। अाप इस लैपटॉप की रैम को 8जीबी तक बढा कर इस लैपटॉप को पावरफुल बना सकते है। 

 

डैल इनस्पिरोन 35422 -

इस लैपटॉप में अापको 15 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें अापको i5 चिप, 4GB रैम, 500 GB HDD और ओनबोर्ड इंटेल HD 4000 ग्राफ़िक्स मिलता है। 

 


डैल इनस्पिरोन 15 5547 -

इस लैपटॉप में अापको फुल HD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा अापको i7 चिप, 8GB रैम, 1TB HDD और AMD रडोन HD R7 M265 ग्राफ़िक्स के साथ ही 2GB रैम मिलती है।

 

लेनोवो Y50-70 -

अगर अाप गेेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे है तो ये कम कीमत में एक बहुत ही बढ़िया गेमिंग लैपटॉप है। इसमें 15.6 इंच की फुल डिस्पले दी गई है। इसमें इंटेल कोर i7-4710HQ चिप, 8GB DDR3 रैम, 1 TB HDD+ 8GB SSD, NVIDIA GeForce GTX 860M ग्राफ़िक्स के साथ 2GB GDDR5 मेमोरी भी मिलती है।

 

तोशिबा सॅटॅलाइट P50t -

इस लैपटॉप की कीमत 86 हजार रुपए रखी गई है। इसका हार्डवेयर काफी बढिया है। इसमें इंटेल कोर i7-4710HQ प्रोसेसर, 16GB की रैम, 1TB हार्ड ड्राइव और इंटेल HD 4600 ग्राफ़िक्स के साथ ही 2GB AMD रडोन R9 M265X डिस्क्रीट ग्राफ़िक्स दी गई है।

 

 


Latest News