म्युजिक के शौकीनों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानें खासियत

  • म्युजिक के शौकीनों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानें खासियत
You Are HereGadgets
Sunday, July 23, 2017-11:55 AM

जालंधर -  अगर अाप भी गानें सुनने का शौक रखते है तो आज हम म्यूजिक लवर्स के लिए कुछ ऐसे बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीम एप्स लेकर आए हैं। इन एप्स के जरिए यूजर के पसंदीदा सिंगर के गाने उनके फिंगरटिप्स पर होंगे। आज हम आपको 5 ऐसे बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स के बारे में बताएंगे जिसकी यूजर के बीच में काफी डिमांड है।तो आइये जानते हैं ऐसे कुछ एप्स के बारे में। 

अमेजन म्यूजिक

अमेजन म्यूजिक फ्री स्ट्रीमिंग एप्स में से एक है। इसमें दस लाख गानों को शामिल किया गया है। जिसे एक लिस्ट में शामिल किया है। इन गानों को आप खरीद और डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपना खुद का संगीत भी अपलोड कर सकते हैं और कहीं भी गूगल प्ले म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक जैसे स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

गूगल प्ले म्यूजिक:

अब गूगल प्ले म्यूजिक पर भी स्पॉटीफाई और एप्पल म्यूजिक की तरह लाखों गानों को सुन सकेंगे। इसमें यूजर अपने पसंद के सिंगर के नए, पुराने गानों को सुन सकते हैं। गूगल की इस सर्विस को एंड्रायड, iOS और वेब पर पा सकते हैं। इसमें आप ऑफलाइन भी गाने सुन सकते हैं। इसमें अपने पसंदीदा गानों को बिना डाउनलोड किए ऑफलाइन मोड में भी सुन सकते हैॆ। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैॆ। इसमें 30 दिन का मुफ्त ट्रायल दिया जाता है जिसके बाद इसमें ऑनलाइन गाने सुनने के लिए यूजर को सब्सक्राइब करना होता है।

एप्पल म्यूजिक:

आपको बता दें कि यह एप सिर्फ iOS पर काम करता है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें यूजर अपने पसंद के गानों को सुन सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑनलाइन मोड पर भी गाना सुन सकते है। फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद यूजर को सब्सक्राइब करना होता है।

स्पॉटीफाई:

यह एक फेमस म्यूजिक एप है जिसे यूजर द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस एप को आप 30 दिन तक फ्री ट्रायल पर पा सकते है। इस म्यूजिक एप को आप स्मार्टफोन के अलावा डेस्कटॉप में भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने पसंद के गाने सुन सकते हैं। यह सुविधा आपको गूगल प्ले म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक में नहीं मिलती है। इस एप के जरिए आप लेटेस्ट गाने सुन सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।  

पैंडोरा

पैंडोरा सबसे लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स में से एक है। यह लगभग हर प्लेटफॉर्म पर समर्थित है और इसका उपयोग करना बहुत आसान है। 


Latest News