एक साथ 6 डिवाइस को चार्ज करेगा यह हाई स्पीड चार्जर, जानें कीमत

  • एक साथ 6 डिवाइस को चार्ज करेगा यह हाई स्पीड चार्जर, जानें कीमत
You Are HereGadgets
Wednesday, August 30, 2017-3:23 PM

जालंधरः हम सभी के लिए फोन चार्ज होने के लिए लगाना रोज़मर्रा का काम बन गया है। हम सब इसे करते जरूर हैं, लेकिन फोन चार्जिंग के बारे में ये 6 बातें नहीं जानते होंगे आप। इनकी मदद से आप एमरजेंसी पावर के लिए ट्रिक्स और टाइम ऑप्टिमाइज करने के तरीके सीख सकते हैं। इन डिवाइसेज में लैपटॉप, फोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, कैमरा और वीडियो गेम आदि शामिल हैं। मल्टीपल यूएसबी पोर्ट्स के लिए हम अक्सर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं। इसका नाम Kinkoo 40W 6-Port हाई-स्पीड चार्जर है।

 

हाई-स्पीड चार्जर:

इसमें 6 यूएसबी डिवाइस को एक साथ चार्ज किया जा सकता है। इसमें ब्लू एलईडी लाइट दी गई है जो डिवाइस के फुल चार्ज होने का संकेत देगी। Kinkoo चार्जर सभी 5V यूएसबी सपोर्ट  के साथ काम करेगी। यह डिवाइस को उसके ओरिजनल चार्जर से 85 फीसद ज्यादा तेज चार्ज करने में सक्षम है। इसे हाई-क्वालिटी, इंडस्ट्री-ग्रेड मैटेरियल और CE, FCC और RoHS सेफ्टी सर्टिफिकेशन के साथ बनाया गया है।

 

कीमत:

कीमत की बात करें तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह 39.90 डॉलर यानि करीब 2551 रुपए में उपलब्ध है। साथ ही कंपनी इसकी फ्री शिपिंग भी उपलब्ध करा रही है। वहीं, कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इसे ऑफर के बाद 29 डॉलर यानि करीब 1854 रुपए में भी खरीदा जा सकता है। इसे व्हाइट, ब्लैक और येलो कलर वैरिएंट में खरीदा जा सकेगा।


Latest News