PUBG Mobile गेम को खूब पसंद कर रहे यूजर्स, जानें अब तक कितने खर्च चुके हैं गेम पर पैसे

  • PUBG Mobile गेम को खूब पसंद कर रहे यूजर्स, जानें अब तक कितने खर्च चुके हैं गेम पर पैसे
You Are HereGadgets
Saturday, November 27, 2021-6:43 PM

गैजट डेस्क: PUBG Mobile गेम पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है और इस पर यूजर्स इन दिनों काफी पैसे भी खर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस गेम में अब तक यूजर्स 7 बिलियन डॉलर (लगभग 52,000 करोड़ रुपये) खर्च कर चुके हैं। ये डाटा गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से वर्ल्ड वाइड इकट्ठा किया गया है।

सेंसर टावर की रिपोर्ट के अनुसार PUBG Mobile ने Q3 2021 में 771 मिलियन डॉलर (लगभग 5,219 करोड़ रुपये) रिकॉर्ड को हिट किया था। PUBG Mobile की ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई चीन से हुई।

 


Edited by:Hitesh

Latest News