Instagram पर यूजर्स जल्द कर सकेंगे ग्रुप स्टोरीज को पोस्ट

  • Instagram पर यूजर्स जल्द कर सकेंगे ग्रुप स्टोरीज को पोस्ट
You Are HereGadgets
Monday, October 7, 2019-1:37 PM

गैजेट डेस्क : इंस्टाग्राम (Instagram) आखिरकार यूजर्स को अपने ग्रुप के लिए स्टोरीज क्रिएट और पोस्ट करने का फीचर पेश करने वाला है। ऐप के रिसर्चर जेन मंकुन वोंग के अनुसार, कंपनी वर्तमान में इस नए फीचर पर टेस्टिंग कर रही है। वोंग के ट्वीट में पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट संकेत देते हैं कि एक बार जब यूजर्स स्टोरीज के कैमरा ऑप्शन से एक तस्वीर खींचते हैं, तो वह उनको अपनी स्टोरीज केवल अपने करीबी दोस्तों को दिखाई देने के लिए और केवल ग्रुप्स स्टोरीज पोस्ट करने की सुविधा देगा। इसके साथ ही यूजर्स अपना एक नया ग्रुप बना पाएंगे और अपनी स्टोरी वहां पोस्ट कर पाएंगे।


 

इंस्टाग्राम ग्रुप स्टोरीज फीचर के बारे में 

 

PunjabKesari

 

यदि आप सामान्य पसंद और सोच वाले है तो यह ग्रुप स्टोरी फीचर काफी उपयोगी हो सकता है। इस फीचर की माध्यम आप अपने ग्रुप से संबंधित टॉपिक्स पर स्टोरीज को ज्यादा लोगों के साथ शेयर करने के बजाय केवल अपने ग्रुप के साथ शेयर कर सकते हैं। पिछले महीने फेसबुक ने अपने ग्रुप स्टोरीज फीचर को नौ महीने पहले लॉन्च के बाद बाद ही बंद कर दिया था। हालांकि, यह अधिक फोटो-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में एक अहम  स्थान पा सकता है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि यह फीचर यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा। 


Edited by:Harsh Pandey

Latest News