Thursday, February 1, 2018-5:09 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने Y55s स्मार्टफोन की कीमत में 1,500 रुपए की कटौती कर दी है। इस बात की जानकारी मुंबई स्थितमोबाइल फोन रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा दी है। आपको बता दें कि वीवो Y55s स्मार्टफोन पिछले साल 12,490 रुपए की कीमत के साथ लांच हुआ था। वहीं, अब यह स्मार्टफोन ग्राहक प्राइस कट के बाद 10,990 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन अमेजन इंडिया व फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
वीवो Y55s के फीचर्स
डिस्प्ले |
5.2 इंच (720 x 1280 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर |
1.4 GHz क्वाड-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 425 64-बिट प्रोसैसर |
रैम |
3GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
16GB |
माइक्रोएसडी कार्ड |
256GB |
रियर कैमरा |
13MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
बैटरी |
2,730mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 6.0 Marshmallow (कलर OS 3.0 पर आधारित) |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, ब्लूटुथ 4.1, वाई-फाई-802.11 b/g/n, GPS/A-GPS और माइक्रो USB पोर्ट |