Xiaomi ने भारत में लांच की अपनी यह नई सर्विस

  • Xiaomi ने भारत में लांच की अपनी यह नई सर्विस
You Are HereGadgets
Monday, February 12, 2018-4:36 PM

जालंधर- चीनी इलेक्ट्रिक कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए Xiaomi Express delivery सर्विस को लांच कर दिया है। इस सर्विस का तहत Xiaomi किसी भी अतिरिक्त लागत के बिना एक ही दिन में आर्डर वितरित करेगा। हांलाकि इस सर्विस की शुरुआत अभी कंपनी ने महज बेंगलुरु के ही कुछ पिन-कोड्स की है।

 

एेसे उठाए लाभ 

अगर आपका पिन कोड Xiaomi के सेवा क्षेत्र में शामिल है, तो आप कंपनी के ‘ऑर्डर सूचना’ पृष्ठ पर नया ‘एक्सप्रेस डिलिवरी’ विकल्प देखेंगे। इसी तरह, यदि आप ऑर्डर करने के लिए Mi ऐप स्टोर का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको चेक आउट करने के दौरान ‘डिलिवरी सेवा’ विकल्प पर टैप करना होगा।

 

बता दें कि कंपनी की इस नई सर्विस का इस्तेमाल अाप रविवार को नहीं कर सकते हैं और आपको 9:00AM और 4:30PM के बीच आर्डर करना होगा। इसके अलावा आप इस सेवा का लाभ उसी समय ले सकते हैं, जब आप Redmi 4, Redmi 5A, Redmi Y1, Redmi Note 4, Mi Max 2 और Xiaomi Mi A1 को खरीदते हैंं। 


Latest News