Wednesday, September 5, 2018-3:49 PM
गैजेट डैस्क : Xiaomi ने बजट स्मार्टफोन यूजर्स को आकर्षित करने के लिए Redmi 6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे खास तौर पर कम कीमत स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वाले लोगों के लिए लाया गया है। Redmi 6 के 3GB RAM व 32GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए रखी गई है वहीं 3GB RAM व 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट को आप 9,499 रुपए में खरीद सकते हैं।
- Redmi 6 की पहली फ्लैश सेल 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी और इस दौरान ग्राहक इस स्मार्टफोन को कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।
Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
5.4-इंच HD+(720x1440 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर |
2GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P22 |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI |
ड्यूल रियर कैमरा |
12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल |
फ्रंट कैमरा |
5 मेगापिक्सल |
कनैक्टिविटी |
4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, GPS/ A-GPS |
Edited by:Hitesh