Xiaomi के इस स्मार्टफोन के लिए जारी हुई एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

  • Xiaomi के इस स्मार्टफोन के लिए जारी हुई एंड्रॉयड ओरियो अपडेट
You Are HereGadgets
Saturday, June 30, 2018-12:29 PM

जालंधर- चीनी कंपनी शाअोमी ने इस साल फरवरी महीने में Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को लांच किया था। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस फोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 का अपडेट रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 अपडेट रोलआउट करने की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई स्टेबल अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI 9.5.14.0.OEIMIFA है। बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए मीयूआई 9.5 अपडेट फेज़ आधारित है तो संभव है कि आपको यह अपडेट मिलने में कुछ वक्त लगे।

 

एेसे करें चैक

अगर अापको इस नई अपडेट के बारे में नोटिफिकेशन नहीं मिली है तो अाप इसे खुद भी चैक कर सकते हैं। इसके लिए अापको Settings > About phone > System update > Check for updates में जाना होगा। 

 

PunjabKesari

 

मिलेंगे ये फायदे

इस नई अपडेट से यूजर्स को कई फायदे मिलेंगे जिसमें स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में सुधार, ऑप्टिमाइज़ ड्यूल 4जी फंक्शन और अन्य ऑप्टिमाइज़ेशन मिलेंगे। इसके अलावा यूज़र्स को पिक्चर इन पिक्चर मोड, नोटिफिकेशन डॉट्स, रीडिजाइन्ड सेटिंग, नया गूगल नाउ जैसे विकल्प मिलेंगे।


Latest News