Monday, May 30, 2016-5:25 PM
जालंधर - ताइवान की मल्टीनेशनल कंप्यूटर कंपनी आसुस ने सोमवार को हम्बल हाउस ताइपेई (Humble House Taipei) में आयोजित एक इवेंट में अपने नए लैपटॉप और टैबलेट लांच कर दिए हैं। विंडोज 10 पर आधारित इन नए लैपटॉप्स में जेनबुक 3, ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो और ट्रांसफॉर्मर 3 आदि शामिल है।
जेनबुक 3 लैपटॉप -
आसुस का कहना है उनका पहला जेनबुक 3 लैपटॉप मैकबुक एयर से भी पतला है और मैकबुक से ज्यादा तेज काम करता है। इस लैपटॉप में दुनिया का सबसे पतला 3 मिलीमीटर साइज का फैन दिया गया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 पैनल की प्रोटेक्शन भी मौजूद है। क्विक चार्ज तकनीक के तहत यह लैपटॉप 49 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। फीचर्स की बात की जाए तो जेनबुक 3 में 12.5 इंच डिस्प्ले, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 1TB PCIe x4 SSD स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप की कीमत 1,999 डॉलर (लगभग 1,34,307 रुपए) है। यह लैपटॉप रॉयल ब्लू, क्वार्ट्ज़ ग्रे, रोज गोल्ड कलर में गोल्ड-बैकलिट कीबोर्ड के साथ उपलब्ध है।
आसुस ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो -
कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप-टैबलेट हाइब्रिड सर्फेस प्रो 4 से पतला है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.35 एमएम है। इस लैपटॉप में डुअल स्पीकर के साथ हरमन कारडन की ऑडियो दी गई है। इस लैपटॉप में 12.6 इंच 2880x1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन पर काम करने वाली डिस्प्ले मौजूद है। इसमें इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम, 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, फुल साइज्ड यूएसबी 3.0 पोर्ट, मौजूद है। ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो की कीमत (कीबोर्ड व स्टायलस पेन के साथ) 999 डॉलर (लगभग 67,102 रुपए) से शुरू होती है।
ट्रांसफॉर्मर 3 -
ट्रांसफॉर्मर 3 डिवाइस का वजन 695 ग्राम और मोटाई 6.9 एमएम है। इस डिवाइस में 2880x1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन पर काम करने वाली 12.6 इंच स्क्रीन दी गई है। हारमन कारडन ऑडियो के क्वाड स्पीकर सपोर्ट के अलावा इसमें की फिंगरप्रिंट रीडर और विंडोज हेलो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, 512 जीबी एसएसडी मौमरी और 8 जीबी तक रैम मिलती है। इस डिवाइस में 9 घंटे बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कीबोर्ड डॉक के साथ इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत799 डॉलर (करीब 53,668 रुपए) है।
ट्रांसफॉर्मर मिनी -
इस इवेंट में आसुस ने ट्रांसफॉर्मर मिनी (टी102) को भी पेश किया है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे हल्का टू-इन-वन डिवाइस बताया है। यह मैग्नीशियम-एल्युमिनियम अलॉय डिजाइन से लैस है और कीबोर्ड के साथ इसका वजन 79- ग्राम है। ट्रांसफॉर्मर मिनी 8.2 एमएम पतला होने के साथ इसमें 10.1 इंच की डिस्प्ले भी मौजूद है। कंपनी ने इस डिवाइस में 11 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया है।