बेहतरीन फीचर्स से लैस है लेनोवो का 'Yoga 700' लैपटॉप

  • बेहतरीन फीचर्स से लैस है लेनोवो का 'Yoga 700' लैपटॉप
You Are HereGadgets
Saturday, October 31, 2015-5:02 PM
नई दिल्ली: चीन की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी लेनोवो ने अपनी सस्ती हाइब्रिड लैपटॉप सीरिज में 'Yoga 700' लैपटॉप पेश किया है। कंपनी द्वारा लांच किए 11 इंच वैरिएंट की कीमत 649 डॉलर (लगभग 42,400 रुपए) और 14 इंच की कीमत 700 डॉलर (लगभग 52,200 रुपए) रखी गई है। यह कीमत अभी सिर्फ अमरीका के लिए है, भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 
 
फीचर्स की बात करें तो लेनोवो Yoga 700 का 14 इंच मॉडल फुल HD10 पॉइंट मल्टी टच IPS डिस्प्ले वाला है। यह सिक्स्थ जनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर पर चलता है। इसके आलावा इसमें इंटेल HD ग्राफिक्स 520 और 8GB DDR3L रैम है। यूजर्स के पास इसमें अलग से Nvidia GeForce GT 940M discrete GPU भी लगवाने का ऑप्शन है। इसमें 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज है और इसका वेबकैम भी एचडी (720p) है। 
 
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, USB 3.0, कार्ड रीडर और HDMI दिया हुआ है। इसके बेस मॉडल का वजन 1.6 किलोग्राम है और इसमें 45Whr ली-पॉलीमर बैटरी है। Yoga 700 को चार अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है - लैपटॉप, टैबलेट, टेंट और स्टैंड। दोनों लैपटॉप में विंडोज 10 है और ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी DS1.0 होम थिएटर टेक दिया हुआ है। 
 
लेनोवो के दूसरे मॉडल (11 इंच) की बात करें तो कंपनी ने हालांकि इसकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है लेकिन इसकी ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट पर इसकी सारी स्पेसिफिकेशन लिस्ट कर दी गई हैं। जिसके आधार पर यह पता चला है की इसमें 11.6 इंच का 10 पॉइंट टच स्क्रीन वाला फुल एचडी डिस्प्ले हैं। यह 64-bit Intel Core m3-6Y30 प्रोसेसर से लैस हैं. इसमें 128GB की SSD स्टोरेज हैं। इसका वजन 1.1 किलोग्राम और 40Whr ली-पॉलीमर बैटरी है जिससे 7 घंटे तक का बैकअप मिलता है।
 
 
 
 

 


Latest News