गूगल फॉर इंडिया: भारत में अाएगा एंड्रॉयड ओरियो का GO एडिशन

  • गूगल फॉर इंडिया: भारत में अाएगा एंड्रॉयड ओरियो का GO एडिशन
You Are HereGadgets
Tuesday, December 5, 2017-3:17 PM

जालंधरः अमरीकी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज गूगल फॉर इंडिया' नाम से एक इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में किया है। बता दें कि गूगल फॉर इंडिया एक वार्षिक आयोजन है, जिसका इस बार तीसरा संस्करण आयोजित किया गया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस गूगल फॉर इंडिया इवेंट को 2015 में होस्ट किया था। जिस समय यह इंवेट होस्ट किया था, उस समय पिचाई ने 100 रेलवे स्टेशनों के लिए फ्री वाई-फाई की घोषणा की थी।

गूगल फॉर इंडिया के इस इंवेट में गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सीज़र सेनगुप्ता और गूगल मैप्स के डायरेक्टर मार्था वेल्श भी मौजूद हैं।

इंवेट से जुडी जानकारियांः

- इस इंवेट में गूगल ने जानकारी दी है कि भारतीय हर महीने गूगल प्ले स्टोर से करीब 1 बिलियन एप्प डाउनलोड करते हैं। 

- गूगल के मुताबिक, 106 मिलियन भारतीय यूजर्स न्यूज पडते है।

- गूगल जल्द ही भारत में एंड्रॉयड ओरियो का 'गो' एडिशन उपलब्ध कराएगी, जो खास तौर पर बजट स्मार्टफोन्स के होगा।
 
- गूगल ने बताया कि एेसा पहली बार होगा कि किसी फीचरफोन में गूगल असिस्टेंट दिया जाएगा। 


Latest News