गूगल ने Hirotugu Akaike के 90वें जन्मदिन बनाया शानदार डूडल

  • गूगल ने Hirotugu Akaike के 90वें जन्मदिन बनाया शानदार डूडल
You Are HereGadgets
Sunday, November 5, 2017-2:27 PM

जालंधर- टैक जाएंट गूगल ने जापान के महान सांख्यिकीविद हिरोसुजु एकाइक (Hirotugu Akaike) के जन्मदिन पर अाज डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हिरोसुजु एकाइक का जन्म अाज ही के दिन 5 नवंबर, 1927 को हुआ था और आज उनकी 90वीं जयंती है।

 

हिरोसुजु एकाइ

हिरोसुजु एकाइक जापान के महान सांख्यिकी के विद्वान हैं और साल 1970 के शुरुआत में उन्होंने मॉडल सिलेक्शन का फॉर्म्युला तैयार किया था, जिसे Akaike information criterion (AIC) के नाम से जाना जाता है।इस फॉर्मुले की मदद से सांख्यिकी में आंकड़े तय करने लिए क्राइटेरिया तय किए जाते हैं।

उन्हें इस फॉर्मूले के लिए साल 2006 में क्यूटो प्राइज से सम्मानित किया गया और वहीं उन्हें पर्पल रिबन मेडल और असाही पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

 

डूडल

गूगल ने डूडल में उनकी तस्वीर बनाई गई है और पीछे ग्राफ पर आंकडों, पैरामीटर्स और संबंधित घटकों को दर्शाया गया है। डॉ अकाइक स्टैटिकल मैथमैटिक्स के कई प्रतिष्ठित संस्थानों से भी जुड़े रहे। उन्होंने सांख्यिकी के आंकड़ों को वास्तविकता से तुलना करने के लिए काफी काम किया। 
 


Latest News