Friday, November 10, 2017-5:08 PM
जालंधरः चाइनीज स्मार्टफोन कम्पनी हुवावे के ऑनलाइन ब्रांड ऑनर ने अपने हॉनर 6 Play स्मार्टफोन के 3जीबी रैम वाले वेरियंट को लांच कर दिया है। यह फोन कंपनी ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन केटेगरी में पेश किया है। कीमत की बात करें तो 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत लगभग 6,838 रुपए रखी गई है। इसके लिए प्रीआर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी सेल 11 नवंबर से शुरू होगी।
Honor 6 Play के फीचर्सः
डिस्प्ले |
5 इंच (रेजोल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर |
क्वाड कोर Mediatek MT6737T प्रोसेसर |
रैम |
3GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
32GB |
रियर कैमरा |
8MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 6.0नॉगट |