Oppo ने लांच किया F5 Youth स्मार्टफोन

  • Oppo ने लांच किया F5 Youth स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Sunday, November 26, 2017-3:05 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अोप्पो ने हाल ही में अपने Oppo F5 का नया वेरियंट लांच किया है। इस नए वेरियंट का नाम Oppo F5 Youth है। इस नए वेरियंट की कीमत 17,900 रुपए रखी गई है। ग्राहकों को ये स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


 
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6-इंच फुल HD की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन (1080x2160 पिक्सल) है। इसमें 3जीबी रैम के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Helio P23 प्रोसैसर दिया गया है। ये आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 7.1 न
नॉगट बेस्ड ColorOS 3.2 पर चलता है। इसमें 32 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है,जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13मेगापिक्सल का रियर और 16मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3200mAh की बैटरी दी गई है। 
 


Latest News