Google ने बच्चों के लिए बनाया ये मजेदार डूडल

  • Google ने बच्चों के लिए बनाया ये मजेदार डूडल
You Are HereGadgets
Monday, December 4, 2017-5:08 PM

जालंधरः अमरीकी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज बच्चों के लिए एक स्पेशल डूडल तैयार किया है। बता दें कि बच्चे इस खेल को खेलते खेलते ना केवल माउस चलाना सीख जाएंगे बल्कि एक नया खेल भी सीखेंगे। गूगल अाज बच्चों की प्राग्रामिंग भाषाओं के 50 वर्ष पूरे होने पर 4 दिसम्बर को जश्न मना रहा है। अगर अाप भी इस मजेदार गेंम को खेलना चाहते है तो अाप इसे ट्राई करने के लिए गूगल के होम पेज google.co.in पर जाएं।

 

जानकारी के लिए अापको बता दें कि गूगल का यह डूडल कम से कम आज के दिन आपका सबसे बेहतरीन मनोरंजन हैं। यह भारत सहित सारी दुनिया में प्रदर्शित किया गया है। गूगल के इस डूडल में खिलाडी एक खरगोश है, जिसे गाजर खाना है। इतना ही नहीं ​यदि आप कहीं चूक रहे हैं तो आपको वापस ट्राई करने के लिए काफी सारे अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। 

 

बता दें कि इसे Lifelong Kindergarten Group at Massachusetts Institute of Technology (MIT) द्वारा तैयार किया गया है। इसको तैयार करने में तीन टीमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें Google Doodle team, Google Blockly team और researchers from MIT Scratch शामिल है।


Latest News