HTC 10 स्मार्टफोन को लेकर हुआ एक नया खुलासा

  • HTC 10 स्मार्टफोन को लेकर हुआ एक नया खुलासा
You Are HereGadgets
Sunday, April 3, 2016-11:37 AM

जालंधर— ऐच.टी.सी. के नए स्मार्टफोन HTC 10 के बारे में अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन को 12 अप्रैल को लांच किया जाएगा। 

ताजा जानकारी के मुताबिक, ऐच.टी.सी. 10 दो मॉडल्स में लांच किया जा सकता है। इस फोन के दोनों मॉडल ऐफ.सी.सी. पर लिस्ट हुए हैं। जिनको 2पी.ऐस.6200 और 2पी.ऐस. 6500 मॉडल नंबर दिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह फोन ऐच.टी.सी. 10 है या नहीं परन्तु उम्मीद की जा रही है कि यह ऐच.टी.सी.10 हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक ऐच.टी.सी. 10 में 5.1 -इंच की कवाड ऐच.डी. सुपर ऐल.सी.डी. डिस्पले दी गई है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2560x1440 पिक्सल होगा। यह फोन कवालकाम सनैपड्रैगन 820 चिपसैट्ट पर पेश होगा। फोन में 4जी.बी. रैम और 32जी.बी. इंटरनल मैमरी दी जाएगी।

इस फोन के कैमरों की बात की जाए तो इसमें 4k वीडियो स्पोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा साथ ही वीडियो कालिंग और सैलफी के लिए 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ऐच.टी.सी. 10 ऐंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम 6.0 मारशमैलो पर आधारित हो सकता है। कनेक्टिवीटी के तौर पर इसमें जी.पी.ऐस, ब्लूटूथ, वाइ-फाई और ऐन.ऐफ.सी.आदि फीचर्स  उपलब्ध होंगे। उम्मीद है कि पॉवर बेकअप के लिए इसमें 3,000mAh की बैटरी दी जाएगी। 


Latest News