मोटोरोला ने लांच किए नए हैडफोंस, गुम होने पर मैप्स के जरिए कर सकेंगे ट्रैक

  • मोटोरोला ने लांच किए नए हैडफोंस, गुम होने पर मैप्स के जरिए कर सकेंगे ट्रैक
You Are HereGadgets
Thursday, July 30, 2015-10:13 PM

वाशिंगटन : मोटोरोला ने दो नए ब्लूटूथ हैडफोंस इन इयर Moto Surround और ओवर इयर Moto Pulse को लांच किया है। Moto Pulse 40mm स्पीकर के साथ आते हैं जिससे 60 फुट दूर पड़े डिवाइस से गाने आदि सुन सकते हैं। Moto Pulse की कीमत 60 डॉलर (लगभग 3,850 रुपए) व Moto Surround की कीमत 70 डॉलर (लगभग 4,490 रुपए) रखी गई है।   

इन इयर हैडफोंस Moto Surround वाटरप्रुफ और पसीने की वजह से खराब नहीं होते। इसके साथ ही मोटोरोला ने इन हैडफोंस में हाई क्वालिटी की आॅडियो का भी वादा किया है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार बड़े हैडफोंस Moto Pulse चार्ज के बाद 18 घंटों तक और वाटरप्रुफ Moto Surround से 12 घंटो तक संगीत सुन सकते हैं। यह हैडफोंस काॅल के दौरान बात करने की सुविधा भी देते हैं।

iOS और एंड्रायड स्मार्टफोन के साथ अटैच हो सकने वाले इन हैडफोंस की बैटरी पर नजर रखने और खो जाने पर गूगल मैप्स के जरिए ट्रैक करने के लिए Motorola Connect एप की सुविधा भी मिलती है। गौरतलब है कि इन हैडफोंस को अभी भारत में लांच नहीं किया गया है।


Latest News