इस डिवाइस से स्मार्टफोन पर Capture करें 3D Photos

  • इस डिवाइस से स्मार्टफोन पर Capture करें 3D Photos
You Are HereGadgets
Thursday, July 30, 2015-9:19 PM

जालंधर : स्मार्टफोन पर 2D फोटोग्राफी करते-करते बोर हो चुके हैं तो अब अपने स्मार्टफोन के साथ 3D फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। Kickstarter एक नया डिवाइस लेकर आया है जिसका नाम Bevel है। Bevel को स्मार्टफोन के साथ अटैच कर किसी भी चीज या व्यक्ति की 3D फोटो खींची जा सकती है।

Bevel एक छोटा सा कैमरा डिवाइस है जो एंड्रायड और iOS स्मार्टफोन में लगे 3.5mm आॅडियो जैक पिन में पल्ग करना पड़ता है। एक बार आॅडियो जैक के साथ फिट होने के बाद एंड्रायड पर Phogy एप और iOS पर Seene की मदद से 3D फोटोग्राफी की जा सकती है। 3D फोटोग्राफी के लिए यह एप फ्री में उपलब्ध हैं।

इसके द्वारा खिंची गई फोटो सोशल वैबसाइट पर भी शेयर की जा सकती है। Kickstarter Bevel की कीमत 49 डाॅलर (लगभग 3,140 रुपए) है जिसमें 3D फोटोग्राफी डिवाइस Bevel, चार्जिंग केबल और कैलिब्रेशन कार्ड दिया गया है।


Latest News