LG Gentle को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने लांच किया Galaxy Folder

  • LG Gentle को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने लांच किया Galaxy Folder
You Are HereGadgets
Thursday, July 30, 2015-8:20 PM

जालंधर : LG ने हाल ही में फ्लिप एंड्रायड स्मार्टफोन LG Gentle को लांच किया है। इसे टक्कर देने के लिए एक और कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भी अपना फ्लिप स्मार्टफोन लांच कर दिया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का नाम Galaxy Folder है और इसे दक्षिण कोरियाई बाजार में पेश किया है। सैमसंग ने Galaxy Folder की कीमत KRW 297,000 (करीब 16,350 रुपए) रखी है।

Samsung Galaxy Folder के फीचर्स :-
3.8 इंच का सिंगल टचस्क्रीन डिस्प्ले
एंड्रायड आॅप्रेटिंग सिस्टम
8GB की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट
8 मेगापिक्सल का रियर व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
वाई-फाई, GPS / A-GPS, 3G, LTE और ब्लूटूथ सपोर्ट
1800mAh की बैटरी

सैमसंग Galaxy Folder को कोरियाई मार्केट से बाहर लांच किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।


Latest News