कमाल की SUV, Fuel की जरूरत नहीं

  • कमाल की SUV, Fuel की जरूरत नहीं
You Are HereGadgets
Thursday, August 6, 2015-5:18 PM

जालंधर : जब इलैक्ट्रीक कार की बात आती है तो सबसे पहला नाम टेस्ला (Tesla) का सामने आता है। टेस्ला की इलैकट्रीक कार की बात करें तो वही तीन साल पुराना Model S ही देखने के मिलता है। एक लंबे इंतजार के बार कंपनी नई इलैक्ट्रीक कार लेकर आने वाली है जिसका नाम Model X है। सात सीटर Model X एक SUV स्पोर्ट्स कार है।

साधारण तौर पर Model X टेस्ला की आॅल व्हील ड्राइव वाली Model S के D वर्जन का नया अवतार है। सात सीटर यह कार उन लोगों के लिए बेहतर होगी जो किसी भी सड़क न खराब परिस्थितियों में ड्राइव करने का शौंक रखते हैं। इसके अलावा इस कार में एक जो सबसे खास बात होगी वह हैं इसके दरवाजे। Model X SUV में गल-विंग दरवाजों का प्रयोग किया जाएगा, जो उपर की तरफ खुलते हैं। ऐसे दरवाजे पहली बार मर्सिडीज की 300 SL में देखने को मिले थे जो 1950 के मध्य में देखने को मिली थी।

कंपनी ने Model X SUV की जानकारी अपनी वैबसाइट पर सांझा की है। टेस्ला मोटर्स ने कहा कि 30 सितंबर और तीसरी तिमाही के अंत तक ग्राहकों को नई SUV का तोहफा मिलेगा। कंपनी के सीईओ Elon Musk ने कहा कि दो से तीन सप्ताह में टेस्ला की वैबसाइट पर Model X के रंग को डिजाइन करने के लिए कॉन्फ़िगरेशन टूल्स, इंटीरियर, परफॉरमैंस आदि विशेषताओं की जानकारी दी जाएगी।


Latest News