फेसबुक फ्रेंड्स के साथ बढ़ाएं संपर्क, मिलेगा फायदा!

  • फेसबुक फ्रेंड्स के साथ बढ़ाएं संपर्क, मिलेगा फायदा!
You Are HereGadgets
Thursday, August 6, 2015-6:27 PM

न्यूयार्क: अगर आप अपने फेसबुक फ्रेंड्स के साथ संपर्क में नहीं रहते हैं तो अब संपर्क बढ़ाइए, क्योंकि सोशल नैटवर्किंग ने एक नया पेटेंट हासिल किया है, जिसमें आपके फेसबुक फ्रेंड्स के स्टेटस के आधार पर ही आपको ऋण मिलेगा। नई सुविधा में ऋणदाता अनुमोदन तय करने के लिए कर्ज लेने वाले की सामाजिक स्थिति व गतिविधियों को आधार बना सकती है।

नेक्सट वेब की रिपोर्ट के अनुसार, पेटेंट बताता है कि अगर किसी ने ऋण के लिए आवेदन किया है तो ऋणदाता आपके फेसबुक मित्रों की क्रेडिट रेटिंग की जांच कर सकता है। अब सवाल ये है कि क्या सभी को अपने फेसबुक पेज से उन लोगों को हटाना होगा जो कर्ज में हैं या जो अपना EMI समय पर नहीं भर पा रहे हैं? एक सवाल यह भी उठता है कि कोई किस तरह से अपने दोस्तों की क्रेडिट हिस्ट्री पता कर सकता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अभी तक फेसबुक ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि किस तरह से इस पेटेंट का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा वर्तमान में कानून है कि बैंक अपनी शर्तों के अनुसार कर्ज लेने वाले की ऋण-पात्रता की जांच कर सकता है।


Latest News