शरीर के जरिए इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पहुंचेंगे संदेश

  • शरीर के जरिए इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पहुंचेंगे संदेश
You Are HereGadgets
Tuesday, September 1, 2015-9:42 PM

वाशिंगटन : इलैक्ट्रिकल इंजीनियरों ने वायरलेस सेंसर के जरिए पूरे शरीर को स्कैन करने का तरीक ढूंढ निकाला है। यही नहीं इस तकनीक की मदद से शरीर के चुंबकीय संकेतों के जरिए इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों तक संदेश भी पहुंचाए जा सकते हैं।

सैन डियागो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस टैकनाॅलजी से शरीर पर पहने जा सकने वाले इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों के बीच कम ऊर्जा खपत किए सूचनाओं को सेंड और रिसीव किया जा सकता है। स्वास्थ्य उपकरणों के जरिए सेहत के मानकों को जांचने और शरीर के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को जुटाने में इस तकनीक का प्रयोग किया जा सकेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक यह प्रक्रिया सुरक्षित है और चुंबकीय संकेतों के जरिए शरीर का इस्तेमाल करते हुए उपकरणों के बीच संवाद स्थापित करने में लगने वाली ऊर्जा भी ब्लूटूथ से एक करोड़ गुना तक कम है।

उल्लेखनीय है कि अभी तक किसी डिवाउस को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए ब्लूटूथ का सहारा लिया जाता है, जिसमें ऊर्जा की खपत ज्यादा होती है और कई बार संकेत भी टूट जाता है।


Latest News