चुंबकीय क्षेत्र वाला पहला भारी बाइनरी स्टार मिला

  • चुंबकीय क्षेत्र वाला पहला भारी बाइनरी स्टार मिला
You Are HereInternational
Monday, September 14, 2015-6:33 PM

टोरंटो : वैज्ञानिकों ने पहला एेसा बाइनरी स्टार ढूंढ निकाला है, जिसमें दोनों ही तारों के चुंबकीय क्षेत्र हैं। इस बाइनरी स्टार का नाम एप्साइलन लूपी है। बाइनरी स्टार दरअसल दो या दो से ज्यादा तारों का एक समूह होता है, जो कि द्रव्यमान के एक साझा केंद्र के चारों आेर घूमता है।

पिछले कुछ वर्ष से पास ही में मौजूद बाइनरी स्टार के चुंबकीय गुणों का अध्ययन करने के लिए बाइनामिक्स : बाइनेरिटी एंड मैग्नेटिक इंटरेक्शन्स इन वेरियस क्लासेज ऑफ स्टार्स: कोलैबोरेशन का गठन किया गया था। यह संघ एेसा कोई पिंड खोज निकालने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने यह खोज कनाडा-फ्रांस-हवाई दूरदर्शी की मदद से की है। 

कनाडा में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में पीएचडी उम्मीदवार मैट शुल्ट्ज ने कहा, ‘‘बड़े तारों के बीच चुंबकत्व का उदभव रहस्य का विषय रहा है और यह खोज इन तारों के बीच चुंबकीय क्षेत्र की मौजूदगी से जुड़े सवालों पर रोशनी डाल सकती है।’’ यह शोध रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की पत्रिका मंथली नोटिसेज में प्रकाशित किया गया।


Latest News