स्मार्टफोन पर बेहतरीन म्यूजिक का अनुभव देंगी ये 10 बेस्ट फ्री Music Apps

  • स्मार्टफोन पर बेहतरीन म्यूजिक का अनुभव देंगी ये 10 बेस्ट फ्री Music Apps
You Are HereGadgets
Sunday, July 24, 2016-10:01 AM

जालंधर : अकसर लोग घर में फ्री बैठे, एक्सरसाइज करते समय या बाहर घूमते वक्त हैडफोन्स पर गानें सुनना पसंद करते हैं। कुछ गाने सुनने के लिए डिफाल्ट म्यूजिक प्लेयर का प्रयोग करते हैं तो कुछ लोग म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स के जरिए गानें सुनते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो म्यूजिक सुनने के लिए अलग से म्यूजिक एप्स का प्रयोग भी करते हैं। ये एप्स म्यूजिक की क्वालिटी बढ़ाने का काम करती हैं।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही एप्स के बारे में जो एंड्रॉयड फोन्स के लिए फ्री में उपलब्ध हैं-
1. Black Player - यह एक एड फ्री लोकल म्यूजिक प्लेयर और इस्तेमाल करने में आसान है। यह स्टैंडर्ड लोकल म्यूजिक फाइल फार्मैट जैसे MPx,WAV,OGG फाइल्स को सपोर्ट करता है। इक्वलाइजर के जरीए बॉसबुस्ट और 3डी साऊंड भी मिल सकती है। इसके अलावा एक्सटर्नल इक्वलाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। म्यूजिक में एम्बेडेड लिरिक्स देख और एडिट भी कर सकते हैं। इसके अलावा स्लीप टाइमर भी लगा सकते हैं।
2. AIMP - इसमें ape, mpga, mpx, wav, ogg, umx, mod, mox, it, sxm, mtm, xm, aac, flac, mpy, mya, myb, mpc, wv, opus, dsf, dff, tta का सपोर्ट मिलता है। एम्प में सी.यू.ई. शीप सपोर्ट और 10 बैंड इक्वलाइजर है। फोन में पड़े गानों को प्ले करने के अलावा इसमें इंटरनैट रेडियो का सपोर्ट भी मिलता है।
3. Phonograph - इसे बेस्ट लुकिंग म्यूजिक प्लेयर भी कहा जा सकता है क्योंकि इसका मटीरियल डिजाइन दिखने में अच्छा लगता है। अगर आपकी डिवाइस एंड्रॉयड लॉलीपॉप या उससे ऊपर के वर्जन पर चलती है तो इसे चलाने का एक्सपीरिएंस और भी अच्छा मिलेगा। इसका इंटरफैस सरल और थीम इंजन काफी अच्छा है, इसमें आप रंगों का चयन भी कर सकते हैं। 
4. Pulsar - यह एक लाइटवेट और फुल फीचर वाला म्यूजिक प्लेयर है जो मटीरियल डिजाइन के साथ आता है। इसमें सुंदर यूजर इंटरफैस के साथ एनीमैशन का भी प्रयोग किया गया है। म्यूजिक को एलबम, आर्टिस्ट, फोल्डर और जेनरे के जरीए मैनेज और प्ले कर सकते हैं। इसमें फास्ट सर्च का ऑप्शन भी उपलब्ध है और टैग एडिटर का भी प्रयोग कर सकते हैं।
5. JetAudio - इसका पेड वर्जन भी उपलब्ध है लेकिन फ्री वर्जन में बहुत से फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि फ्री वर्जन में एड्स परेशान कर सकती हैं। इसमें एक्स-बॉस, प्लेबैक स्पीड कंट्रोल, ऑटोमैटिक गेन कंट्रोल और अन्य फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह लगभग हर टाइप की म्यूजिक फाइल को रन कर सकता है। 
6. Stellio - इसमें 12 बैंड्स इक्वलाइजर और 14 इफैक्ट्स का प्रयोग कर सकते हैं। यह हाई रेजोल्यूशन ऑडियो को सपोर्ट करता है तथा इसमें प्लग-इन सिस्टम है। इसमें फोन को शैक करके गाने को बदला जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड वियर डिवाइसिस के लिए भी फुल सपोर्ट मौजूद है। 
7. RocketPlayer - इसमें 5 बैंड इक्वलाइजर, 30 थीम्स, बिल्ट इन टैग एडिटर, क्रोमकास्ट सबपोर्ट, स्लीप टाइमर, नोटिफाई प्लेलिस्ट मैनेजर और पोडकास्ट्स को भी सपोर्ट करता है। उल्लेखनीय है कि यह कोई नया म्यूजिक एप्लेयर नहीं है और इसमें बहुत से बग्ज थे जिन्हें ठीक कर दिया गया है।
8. DoubleTwist - एक म्यूजकि एप्प के तौर पर यह एप्प अच्छा काम करता है और इसके फ्री वर्जन में एड्स नहीं देखने को मिलती। इसका इंटरफैस तो अच्छा है लेकिन इसमें कोई और खास बात नहीं है। हालांकि अन्य एप्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर नहीं है। 
9. Shuttle - यह एक लाइटवेट और पावरफुल म्यूजिक प्लेयर है। यह एप्प पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स में भी अच्छे से काम करती है। यह इस्तेमाल में आसान है। फ्री फीचर्स में इसमें 6 बैंड इक्वलाइजर के साथ बॉस बुस्ट, गेपलैस प्लेबैक, कई सारे थीम ऑप्शन्स, स्लीप टाइमर और अन्य कस्टमाइज विजैट्स उपलब्ध हैं।
10. PixelPlayer - अगर आप ऊपर दिए गए ऑप्शन्स से संतुष्ट नहीं हैं तो आपको पिक्सल प्लेयर को ट्राई करना चाहिए। यह बेसिक म्यूजिक फाइल्स को सपोर्ट करता है लेकिन इसमें 5 बैंड इक्वलाइजर के साथ बॉस बुस्ट, गेपलैस प्लेबैक, बिल्ट इन टैग एडिटर और कस्टमाइज के लिए कुछ अन्य ऑप्शन्स मिलते हैं। पिक्सल प्लेयर एनालाइज करता है कि आप कौन सा गाना सुन रहे हैं और उसी के आधार पर आपको नए गानों के बारे में भी बताता है।


Latest News