बेहतरीन फीचर्स से लैस है ये सभी पावर बैंक्स

  • बेहतरीन फीचर्स से लैस है ये सभी पावर बैंक्स
You Are HereGadgets
Sunday, September 17, 2017-11:50 AM

जालंधरः मोबाइल्स की बैटरी पूरे दिन नहीं चलने की वजह से लोग मोबाइल फ़ोन्स ज्यादा समय तक यूज़ नहीं कर पाते और चिड़चिड़े होने लगते है | लोगों को पूरे दिन में दो से तीन बार अपना हैंडसेट चार्ज पर लगाना पड़ता है। ऐसे में टेक्नोलॉजी की दुनिया में यूजर्स के लिए मार्केट में बहुत से पावर बैंक्स मौजूद है जो लेटेस्ट फीचर्स से लैस है और फोन्स को चार्ज करने में काफी फायदेमंद है |

 

Anker PowerCore power bank -

इसमें 20,100mAh की बैटरी अवेलेबल है। ये पॉवर बैंक स्पीड चार्जिंग के साथ आता है। इस पावर बैंक का यूज़ टैबलेट को चार्ज करने में भी किया जा सकता हैं। इसका मूल्य  9,899 रुपए है।

 

AUKEY Power Bank -

इस पावर बैंक में दो USB पोर्ट अवेलेबल हैं| इसके द्वारा एक टाइम पर 2 गैजेट्स आसानी से चार्ज किए जा सकते है। पावर बैंक में एक लाइट मौजूद है जो आपको चार्ज होने का टाइम बताती है। इससे चार्ज करने पर बहुत जल्दी डिवाइस चार्ज हो जाती है।इसमें 20,000mAh की बैटरी मौजूद है और इस पावर बैंक की कीमत 3,399 रुपए है।

 

RAVPower power bank -

इस चार्जर में 6,700mAh की बैटरी दी गईअवेलेबल है। इसके द्वारा गैजेट्स को करीब एक से दो बार ही चार्ज किया जा सकता हैं। यूज़र्स के लिए ये पावर बैंक 3 रंगों में मार्केट में मौजूद है।इस की कीमत 9,599 रुपए है।

 

iMuto Ultra High Capacity power bank -

इसमें 30,000mAh की बैटरी उपलब्ध है। इसके द्वारा गैजेट्स को करीब 6 बार से ज्यादा चार्ज किया जा सकता हैं। इसका वेट थोड़ा हैवी है। इसका मूल्य 13,299 रुपए है। 

 


Latest News