डैल Inspiron 15 7000 गेमिंग लैपटॉप लांच, कीमत 1,27,390 रुपए

  • डैल Inspiron 15 7000 गेमिंग लैपटॉप लांच, कीमत 1,27,390 रुपए
You Are HereGadgets
Thursday, November 16, 2017-11:38 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी डैल ने आज भारत में अपना नया लैपटॉप Dell Inspiron 15 7000  के नाम से लांच किया है। कंपनी के अपने नए लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,27,390 रुपए रखी है और यह जल्द एक्सक्लूसिव रुप से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 


 
Dell Inspiron 15 7000 के फीचर्स

डैल Inspiron 15 7000 लैपटॉप में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन 1920x1080 पिक्सल्स है। लैपटॉप में इंटेल कोर i7-7700HQ क्वाड-कोर प्रोसैसर दिया गया है। इसमें इसमें DDR4 2400MHz पर काम करने वाली 16 जीबी रैम दी गई है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

 

इसके अलावा गेमिंग के शौकिनों के लिए इसमें Nvidia Max-Q Design  टैक्नोलॉजी से लैस Nvidia GeForce GTX 1060 दिया गया है जो 6 जीबी रैम को स्पोर्ट करता है। Dell Inspiron 15 7000 लैपटॉप लेटेस्ट विंडो 10 पर आधारित है और यह फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ आता है। 


Latest News