आज फिर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ Redmi 4A स्मार्टफोन

  • आज फिर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ Redmi 4A स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Thursday, November 16, 2017-12:08 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज एक बार फिर अपने Redmi 4A स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है। बता दें कि स्मार्टफोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरु हो चुकी है। वहीं, यूजर्स इस स्मार्टफोन को गोल्ड, ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी Redmi 4A स्मार्टफोन पर 599 रुपए में डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी दे रही है। अमेजन पर Redmi 4A खरीदने पर Mi केस 299 रुपए में खरीदा जा सकता है। साथ ही 599 रुपए के साथ यूजर्स Mi हेडफोन भी खरीद सकते हैं।
 

शाओमी Redmi 4A के फीचर्सः

 डिस्प्ले   5 इंच (720x1280 पिक्सल्स)
 प्रोसैसर     स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट प्रोसैसर
 रैम   2GB
 इंटर्नल  स्टोरेज   16GB
 माइक्रोएसडी कार्ड  128GB
  रियर कैमरा    13MP
 फ्रंट कैमरा  5MP
 बैटरी      4100mAh

Latest News