30 मार्च को Galaxy Note 8 को मिलेगा एंड्रायड Oreo अपडेट

  • 30 मार्च को Galaxy Note 8 को मिलेगा एंड्रायड Oreo अपडेट
You Are HereGadgets
Friday, March 9, 2018-7:57 PM

जालंधर- सैमसंग के कई डिवाइस को एंड्रायड Oreo अपडेट मिलना बाकी है, जिसमें Galaxy Note 8, Galaxy S7 और Galaxy Tab S3 शामिल है। वहीं सूत्रों मुताबिक, सैमसंग Galaxy Note 8 के लिए एंड्रायड 8.0 Oreo अपडेट जारी होगा और उम्मीद है कि यूजर्स के लिए इस अपडेट को 30 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। हांलाकि कंपनी ने इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

इसके अलावा यह भी बताया गया है कि Galaxy S7, Galaxy S7 Edge के लिए भी टेस्ट फेज जारी है और इन डिवाइस के लिए यह अपडेट 13 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसके बाद यह अपडेट Galaxy A3, Galaxy A5, Galaxy A7 (2017) के लिए जारी किया जाएगा। बता दें कि एंड्रायड Oreo में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है जिससे स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में काफी सुधार होगा।   


Latest News