महिंद्रा की नई दमदार ऑफ-रोड SUV Roxor का हुअा खुलासा

  • महिंद्रा की नई दमदार ऑफ-रोड SUV Roxor का हुअा खुलासा
You Are HereGadgets
Saturday, March 3, 2018-4:19 PM

जालंधर- वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी नई ऑफरोड कार रॉक्सर का खुलासा कर दिया है। महिंद्रा रॉक्सर को कंपनी ने महिंद्रा थार के आधार पर बनाया है लेकिन रॉक्सर में कई नए फीचर्स को शामिल किया है। माना जा रहा है कि इस कार को कंपनी जल्द ही यूनाइटेड स्टेट्स में लांच कर सकती है और इसकी शुरुअाती कीमत 15,000 डॉलर यानी लगभग 10 लाख रुपए होगी।

 

PunjabKesari

 

इंजन 

महिंद्रा रॉक्सर ऑफ-रोड SUV में 2.5-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 62 bhp पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसे मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है जो मैन्युअल 4-व्हील-ड्राइव शिफ्टर के साथ आता है।

 

PunjabKesari

 

डिजाइन

महिंद्रा ने रॉक्सर को काफी मजबूत बनाया है और इसमें स्टील का डैशबोर्ड लगाया है। महिंद्रा थार में कार का डैशबोर्ड प्लास्टिक से बनाया गया है। महिंद्रा रॉक्सर को साथ आपको एक्सेसरीज़ की पूरा पैक दिया जाता है जिसमें हैवी ड्यूटी विंचेस, लाइट बार्स, ऑफ-रोड व्हील्स शामिल हैं।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा महिंद्रा ने इस ऑफ-रोड SUV में सिंपल सीट्स के साथ मजबूत ग्रैब हेंडल भी लगाया है। वहीं रॉक्सर के डैशबोर्ड में साधारण गेज क्लस्टर के साथ अमरीका में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला फीचर कप होल्डर्स भी दिए गए हैं।


Latest News