75 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड किया गया Wynk म्यूजिक एप्प

  • 75 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड किया गया Wynk म्यूजिक एप्प
You Are HereGadgets
Friday, January 26, 2018-2:02 PM

जालंधरः Wynk म्यूजिक एप्प यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। इसका अंदाजा गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद इसकी इंस्टॉल संख्या से लगाया जा सकता है। दरअसल, Wynk म्यूजिक एप्प को 75 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। आपको बता दें कि इस एप्प को 2015 में पेश किया गया था।

 

साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि, एप्प पर सोंग स्ट्रीम्स में भी काफी ग्रोथ हुई है। हालांकि बॉलीवुड सोंग्स अभी ही इस एप्प पर सबसे ज्यादा सुने जाते हैं। भारतीय रीजनल म्यूजिक स्ट्रीम्स में तो 100% तक की ग्रोथ देखी गई है। इस प्लेटफॉर्म में 12 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में म्यूजिक के साथ 30 लाख से अधिक सॉन्ग हैं। इस पर भारतीय भाषाओं जैसे- हिंदी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, असमी, मराठी में गाने सुने जा सकते हैं।


Latest News