MWC 2018 में लांच हो सकता है नोकिया 4 स्मार्टफोन

  • MWC 2018 में लांच हो सकता है नोकिया 4 स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Monday, February 19, 2018-4:08 PM

जालंधरः MWC 2018 इवेंट में एचएमडी ग्लोबल नोकिया अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने की तैयारी में है। पिछले दिनों खबर थी कि कंपनी Nokia 7 Plus, Nokia 1 और Nokia 9 को पेश करेगी, वहीं अब नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक इन स्मार्टफोन के साथ ही एक और नया डिवाइस Nokia 4 देखने को मिल सकता है।

 

सूत्रों के मुताबिक यह पुष्टि की गई है ​कि MWC 2018 में Nokia 1 और Nokia 7 Plus पेश होंगे। हालांकि अभी तक Nokia 4 से जुड़े अधिक लीक सामने नहीं आए हैं। न ही इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा Nokia 1 की भी इमेज शेयर की गई हैं जो कि कंपनी का लो एंड स्मार्टफोन होगा। जैसा कि इसके डिजाइन से प्रद​र्शित होता है। इस हेंडसेट में 720×1280 पिक्सल्स स्क्रीन, 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। यह फोन एंड्राइड गो संस्करण पर पेश हो सकता है।


 


Latest News