वनप्लस 5 के लिए जारी हुअा ऑक्सीजन OS 5.0.1 अपडेट

  • वनप्लस 5 के लिए जारी हुअा ऑक्सीजन OS 5.0.1 अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, January 8, 2018-4:12 PM

जालंधर- हाल ही में वनप्लस ने घोषणा की थी कि वो वनप्लस 5 के एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को एक बग की समस्या के कारण ग्लोबल स्तर पर कैंसिल कर रही है। वहीं अब कंपनी ने इस लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑक्सीजनOS 5.0.1 को वनप्लस 5 के लिए जारी कर दिया है।

 

बता दें कि इस बात की जानकारी वनप्लस के आधिकारिक फोरम पर दी गई है। जिसके अनुसार ये अपडेट अब 5.0.1 बिल्ड नंबर के साथ है और इसके चेंजलॉग में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इस नए अपडेट में केवल थर्ड पार्टी कैमरा एप्लीकेशंस के लिए कुछ बग फिक्सेस के साथ यूरोपीयन ऑपरेटर्स के लिए नेटवर्क इश्यूज को फिक्स किया गया है।

 

इसके साथ ही बता दें कि वनप्लस सह-संस्थापक कार्ल पेई ने एक ट्वीट के माध्यम से इस बात की पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 5 को जल्द ही फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। जोकि वनप्लस 5T में पहले से ही दिया गया है।


Latest News