बिक्री के लिए उपलब्ध हुअा Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन

  • बिक्री के लिए उपलब्ध हुअा Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Friday, September 22, 2017-12:05 PM

जालंधरः कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने  गैलेक्सी नोट 8 को लांच किया था। वहीं, कंपनी ने इसकी बिक्री शुरू कर दी है। इस स्मार्टफोन को शुक्रवार से ऑफलाइन व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 67,900 रुपए रखी गई है। इसकी बिक्री सैमसंग के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर के अलावा अमेज़न इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन मैपल गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

 

जानकारी के लिए बता दें कि अमेज़न इंडिया से खरीदने पर स्पेशल ऑफर भी मिल रहे हैं। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 4,000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। वहीं नोट 8 की खरीदारी पर एक मुफ्त वायरलैस चार्जर, 448 जीबी अतिरिक्त रिलायंस जियो 4जी डेटा और 990 रुपए में एक बार के लिए वन टाइम स्क्रीन रीप्लेसमेंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कई बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी है। कंपनी 10,400 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भीदे रही है। 

 

Samsung Galaxy Note 8 के फीचर्सः

 डिस्प्ले     6.3 इंच (1440x2960 पिक्सल रेजोल्यूशन)  
 प्रोसैसर   एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर 
 रैम             6GB
 इंटर्नल स्टोरेज      64GB 
 एक्पैन्डेब्ल  स्टोरेज    माइक्रो एसडी कार्ड से 256जीबी
 रियर कैमरा  12 MP
 फ्रंट कैमरा   5 MP
 बैटरी           3,300mAh 
 ऑपरेटिंग सिस्टम  एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट
 कनैक्टिविटी    4G VoLTE, WiFi 802.11एसी, ब्लूटुथ 5.0, GPS और 3.5 एमएम हेडफोन जैक

 

 

 


Latest News