नए अपडेट वर्जन के साथ IOS एप्प स्टोर पर वापिस अाई Super Mario Run

  • नए अपडेट वर्जन के साथ IOS एप्प स्टोर पर वापिस अाई Super Mario Run
You Are HereGadgets
Tuesday, September 5, 2017-4:56 PM

जालंधर- सुपर मारिओ गेम को दुनियाभर में काफी बड़ी सख्या पसंद किया जाता है। वहीं इस गेम के स्मार्टफोन के एप्प स्टोर पर अाने के बाद लोगो ने इसे काफी यूज किया है, परन्तु कुछ समय पहले इस गेम को एप्पल के एप्प स्टोर से हटा दिया गया था। जानकारी के मुताबिक यह गेम फिर से एप्प स्टोर पर अब कुछ बग fixes के साथ वापस आई है। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि गेम को नाइनटेंडो ने हटाया था या फिर एप्पल ने इसे हटाया था।

PunjabKesari
यह गेम अपडेट के साथ वापस आ चुका है, इसमें इसके दो अपडेट वर्जन 3.0.2 और 3.0.3 हैं। अपडेट में केवल बग fixes दिए गए हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि iOS एप्प स्टोर से कोई एप्प हटाई गई हो, इससे पहले भी कई बार यह हुआ है।

 

सुपर मारिओ रन की बात करें तो नाइनटेंडो ने फाइनेंशियल अर्निंग रिपोर्ट में बताया था कि कि यह गेम 150 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है, जिसमें एंड्रायड और iOS दोनों के डाउनलोड शामिल हैं। यह गूगल प्ले स्टोर के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।


Latest News