दमदार फीचर्स से लैस है ये एंड्रॉयड टैबलेट्स

  • दमदार फीचर्स से लैस है ये एंड्रॉयड टैबलेट्स
You Are HereGadgets
Sunday, October 15, 2017-10:51 AM

 
जालंधरः अाज के समय में अामतौर पर कई यूजर्स को स्मार्टफोन या लैपटॉप से ज्यादा टैबलेट पंसद होते हैं। इस समय मार्किट में कई कीमत के टैबलैट उपलब्ध हैं जो लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं।  अाज हम अापको एेसे टैबलैट के बारें में बताएंगे जो बढ़िया फीचर्स से लैस हैं और इनकी परफॉरमेंस भी बहुत ही शानदार है, साथ ही इनकी कीमत काफी कम है। यह टैबलेट्स 8 से 15 हज़ार रूपए की कीमत के साथ आते हैं।

  
लेनोवो A8 एंड्रॉयड टैबलेटः
इसमें 8-इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इसमें 2GB की रैम, लेटेस्ट क्वॉड-कोर इंटेल प्रोसेसर और शानदार बिल्ड क्वालिटी भी मौजूद है। इसकी डिस्प्ले का रेजल्यूशन काफी बढ़िया है।

 
डीजीफ्लिप प्रो XT811
इसमें 8-इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 3G+वाई-फाई से लैस है। यह टैबलेट इंटेल एटम Z2580 चिप और 1GB रैम के साथ आता है। इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।

 

 
डेल वेन्यू 8 32GBडेल वेन्यू 8 32GB

इस टैबलेट का डिज़ाइन बहुत ही शानदार है। इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है और इसकी कीमत भी काफी कम है। 

 
हुवावे मीडियापैड हॉनर T1 8.0
यह टैबलेट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक 3G कालिंग टैबलेट है. यह टैबलेट यूजर को एक अच्छा अनुभव देता है।

 

 
आसुस फोनपैड 7 2014 FE170CG
यह इंटेल क्लोवर ट्रेल प्रोसेसर से लैस है। इसमें आसुस का नया जेनयूआई भी मिलता है। यह एक बहुत ही बढ़िया कालिंग और 3G टैबलेट है।


Latest News