ये हैं 2017 की टॉप ट्रेंडिंग गेम्स

  • ये हैं 2017 की टॉप ट्रेंडिंग गेम्स
You Are HereGadgets
Thursday, July 20, 2017-2:51 PM

जालंधर- दुनिया भर में स्मार्टफोन पर गेम्स खेलने वाले लोगो की कोई कमी नहीं है। इसी के तहत अाज हम अापको कुछ ऐसे गेम्स के बारे में जो साल 2017 में काफी ट्रेंड में है। इन गेम्स को सभी यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया गया है। अाइए जानते है इनके बारे में-

1. Guardians of the Galaxy: Episode 1

Telltale Games का एक और रोमांचक गेम ‘गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी’ है। इसे अलग-अलग एपिसोड में बनाया जा रहा है। यह गेम एक अलग तरह की कहानी पर आधारित है, यूजर्स को गेमिंग का अच्छा अनुभव देती है। इसे एंड्राइड यूजर्स के लिए हाल ही में उपलब्ध कराया गया है। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

2. Lumino City

यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गेम है जिसका यूजर्स को एंड्रायड स्मार्टफोन्स पर काफी दिनों से इंतजार था। यह गेम अभी तक iOS पर ही उपलब्ध था। लेकिन अब मई 2017 से इस एंड्रायड पर उपलब्ध करा दिया गया है। यह एक सुन्दर छोटा-सा शहर है। जिसमें लुमी नाम की एक लड़की होती है जिसके दादाजी को किडनैप कर लिया जाता है और लुमी उन्हें खोजने में लगी होती है। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं।

3. Injustice 2

इनजस्टिस 2, जो लोकप्रिय गेम मोर्टल कॉम्बैट पर बना है, 17 मई को अपने कंसोल और पीसी वर्जन के साथ रिलीज हुआ था। इसमें अलग-अलग रोल पर 28 कैरेक्टर शामिल है जो एक विलेन और हीरो पर आधारित कॉमिक सीरिज है। इस गेम को मई 2017 में डेस्कटॉप के लिए जारी किया है। इसमें शानदार ग्रफिक्स का प्रयोग किया गया है। जो आपको गेमिंग का अलग अनुभव देगा। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी यूजर्स में काफी डिमांड है।

4. Super Mario Run

सुपर मारियो गेम का यूजर्स में काफी डिमांड है। कंपनी ने इस गेम को अभी तक iOS पर ही उपलब्ध कराया था। लेकिन अब इस गेम को अप्रैल 2017 से एंड्रायड में उपलब्ध करा दिया गया है। इस गेम में मारियो नाम से एक कैरक्टर दिया गया है जो दौड़ता रहता है और खुद को मुश्किल से बचाता है। इस गेम को खेलने के लिए इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं। गेम का इंटरफेस बहुत सरल है। इसे एक हाथ से भी खेला जा सकता है।

5. Tomb Raider

यह गेम सिर्फ NVIDIA शील्ड एंड्रायड टीवी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अगर यूजर के पास यह सुविधा उपलब्ध नही है तो वो इस गेम का मजा नहीं ले सकते। परन्तु इसे भी काफी पसंद किया गया है।


Latest News