Jio TV पर जल्द यूजर्स को मिलेंगे 32 सरकारी एजुकेशनल चैनल्स

  • Jio TV पर जल्द यूजर्स को मिलेंगे 32 सरकारी एजुकेशनल चैनल्स
You Are HereGadgets
Monday, January 8, 2018-7:30 PM

जालंधर- रिलायंस जियो की मोबाइल एप्प जियो टीवी को यूजर्स द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। वहीं अब इस एप्प में जल्द ही 32 सरकारी एजुकेशनल चैनल उपलब्ध होंगे। ये चैनल इससे पहले दूरदर्शन और डिश टीवी के जरिए उपलब्ध थे, क्योंकि दूसरे प्रोवाइटर्स ने इन्हें बिना किसी लागत के लाने में मना कर दिया था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अब जल्द ही स्टूडेंट्स इन्हें  मोबाइल फोन में एक्सेस कर सकेंगे और इसके जरिए स्टूडेंट्स घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे।

 

बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इन चैनलों को लॉन्च किया था। 2016 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2016 में स्वयं प्रभा नाम से एक स्कीम के तहत इन चैनल्स को लॉन्च किया था। इसके अलावा इसमें स्टूडेंट्स चैनस देखने के बाद पढ़ाई से जुड़ी समस्या को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर भी देख सकते हैं। 


Latest News