अाज लांच हो सकता है Xiaomi Mi Note 3 स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

  • अाज लांच हो सकता है Xiaomi Mi Note 3 स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन
You Are HereGadgets
Thursday, August 31, 2017-3:08 PM

जालंधर- चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अाज भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लांच कर सकती है। जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन Mi Note 3 होगा। वहीं इस फोन की खास बात इसका बड़ा डिसप्ले और छोटा बेजल होगा। हालांकि शाओमी द्वारा नए डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

स्पेसिफिकेशन


Mi Note 3 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 836 चिपसेट पर पेश होगा वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Mi Note 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट का उपयोग होगा। शाओमी का आने वाला स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है। जिसमें एक वेरिएंट 6जीबी और दूसरा 8जीबी रैम होगा।

 

इसके अलावा शाओमी Mi Note 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है​ जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12MP सेंसर से लैस हो सकता है। वहीं, फ्रंट कैमरा भी हाई रेजल्यूशन का होगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड नॉगट ओएस के साथ MIUI 9 पर आधारित होगा। ​

वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी के साथ क्विक चार्ज 4.0 दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस का बेस वेरिएंट को 599 डॉलर (लगभग 39,000 रुपए) की कीमत के आस-पास पेश किया जा सकता है।
 


Latest News