Google ने  Mahasweta Devi के 92वें जन्मदिवस पर बनाया डूडल

  • Google ने  Mahasweta Devi के 92वें जन्मदिवस पर बनाया डूडल
You Are HereGadgets
Sunday, January 14, 2018-10:35 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज लेखक-एक्टिविस्ट Mahasweta Devi के 92वें जन्मदिवस पर नया डूडल बनाया है। इनका जन्म 1926 में हुअा था। उन्होनें अपने जीवन काल में 100 से भी ज्यादा उपन्यास लिखे हैं, और इनमें से पहला 1956 में प्रकाशित हुआ रानी झांसी पर आधारित था। Mahasweta Devi की Hajar Churashir Ma’, ‘Aranyer Adhikar’, ‘Agnigarbha’, ‘Rudali’, और ‘Sidhu Kanhur Daakey’ रचनाअों ने इन्हें दुनियाभर में काफी प्रसिद्द कर दिया था।  


  
Mahasweta Devi ने ग्रामीण बंगाल में आम लोगों की उदासीनता से संबंधित मुद्दों को भी वह जीवन भर उठाती रही थी। इसके अलावा इन्होंने सिंगूर और नंदीग्राम में भूमि के जबरन अधिग्रहण के खिलाफ आवाज भी उठाई। बता दें कि अपने जीवनकाल में उन्होंने अपने अनुकरणीय साहित्यिक कामों के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। प्रसिद्ध लेखकों में से एक होने के नाते, Mahasweta Devi को देश के दूसरे उच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। वहीं, उनकी मृत्यु जुलाई 2016 में हो गई थी।


Latest News