लोगों का समय बचाने में मदद करेगा गूगल मैप्स का नया फीचर

  • लोगों का समय बचाने में मदद करेगा गूगल मैप्स का नया फीचर
You Are HereGadgets
Friday, April 15, 2016-10:18 AM

जालंधर : गूगल मैप्स में अब एक नया फीचर एड हो गया है जिससे लोगों को सुविधा भी मिलेगी और फायदा भी होगा क्योंकि इस नए अपडेट से लोगों का समय बचेगा और उन्हें डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए कम समय लगेगा। दरलसल गूगल ने भारत में अपने मैप्स एप में ट्रैफिक अलर्ट फीचर पेश किया है और यह फीचर नेविगेशन मोड आॅन करते ही ट्रैफिक अलर्ट देना शुरू कर देता है।

गूगल मैप्स का ट्रैफिक अलर्ट फीचर एंड्राॅयड और आईओएस डिवाइसिस के लिए उपलब्ध है। अपडेटिड मैप्स एप यूजर को बोल कर रास्ते में आने वाले ट्रैफिक के बारे में अलर्ट करेगा। ट्रैफिक अलर्ट की जानकारी देने के अलावा गूगल मैप्स का नया अपडेट डेस्टिनेशन तक पहुंचने का नया रास्ता भी दिखाएगा।


Latest News