Thursday, June 30, 2016-3:18 PM
जालंधर - नया कंप्यूटर खरीदने का ख्याल दिमाग में आते ही आप उसकी रैम, रोम, हार्ड डिस्क और स्क्रीन के अलावा मदरबोर्ड, चिपसेट व प्रोसेसर के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन आपको वही कंप्यूटर खरीदना चाहिए जो आपकी जरूरतों पर सही उतरे। आज हम आपको इंटेल आई3, आई5 और आई7 में अंतर के बारे में विस्तार से बताने जा रहें हैं, जिससे आपको कंप्यूटर खरीदने में मदद मिलेगी।
इंटेल -
प्रोसेसर के बारे में जानने से पहले इंटेल के बारे में जानना जरूरी है। इंटेल दुनिया की सबसे बडी सेमीकंडक्टर कंपनी है। इंटेल ने ही सबसे पहले माइक्रोप्रोसससर बनाना शुरू किया था और आज ज्यादातर कंपनियां कंप्यूटर में इंटेल की चिप का ही इस्तेमाल करती है। इंटेल द्वारा अब तक कई प्रोसेसर बाजार में उतारे गए जिनमें फिलहाल कोर आई3, कोर आई5 और कोर आई7 लोकप्रिय हैं।
इंटेल कोर आई 7 -
इंटेल का यह प्रोसेसर साल 2008 में सबसे पहले लांच किया गया था। इसमें टर्बो मोड के अलावा बिल्ट इन मैमोरी कंट्रोल और ट्रिपल चैनल जैसे फीचर उपलब्ध हैं। यह हाइपर थ्रेडिंग को सपोर्ट करता है, किंतु इसमें आॅन चिप वीडियो प्रोसेसर उपलब्ध नहीं है। यह स्पीड में बेहतर है और मंहगा भी है।
इंटेल कोर आई 5 -
इंटेल कोर आई 5 को सबसे पहले साल 2009 में शुरू किया गया था। यह कोर आई 3 से थोड़ा अपग्रेड वर्जन है। कोर आई 3 में टर्बो मोड की सुविधा नहीं है वहीं कोर आई 5 में टर्बो मोड दिया गया है। इसके अलावा इसमें बिल्ट इन मैमोरी कंट्रोलर, डुअल चैनल और आॅन चिप वीडियो प्रोससेर भी उपलब्ध है। यह प्रोसेसर बेहतर पावर बैकअप देने में सक्षम है। यह कम कीमत प्रोसेसर का इस्तेमाल मध्यम वर्ग के प्रोफेशनल कामों, गेमिंग और सॉफ्टवेयर डिवेल्पमेंट के लिए अधिक किया जाता है।
इंटेल कोर आई 3 -
इंटेल ने कोर आई3 को साल 2010 में लांच किया गया था। इसमें बिल्ट इन मैमोरी कंट्रोलर उपलब्ध नहीं है और न ही टर्बोमोड सुविधा है। इंटेल कोर आई 3 बहुत ही कम पावर खर्च करता है। इसे केवल एंट्री लेवल बेसिक कंप्यूटिंग के लिए ही उपयोग किया जाता है।
इन फीचर्स के बारें में जानना है जरूरी -
टर्बो मोड:
जिस प्रोसेसर में टर्बो मोड होता है वह गेमिंग के लिए अधिक उपयोग किए जाते हैं।
बिल्ट इन मैमोरी कंट्रोलर:
इसके माध्यम से उपभोक्ता को पता चलता है कि वह मैमोरी का पूरा उपयोग कैसे करें।
हाइपर थेडिंग:
यह फीचर थ्री डी सॉफ्टवेयर, एनिमेशन सॉफ्टवेयर और फोटोशॉप आदि को चलाने में मददगार है। इसका उपयोग आॅफिशियल कार्यो के लिए अधिक होता है।