वकीलों के साथ-साथ आम लोगों के काम भी आ सकते हैं ये 5 एप्स

  • वकीलों के साथ-साथ आम लोगों के काम भी आ सकते हैं ये 5 एप्स
You Are HereGadgets
Sunday, February 14, 2016-7:06 AM

जालंधर : इस बात के लिए तो टैक्नोलाॅजी का शुक्रिया करना बनता है कि इसने हमारी लाइफ को बेहत सरल बना दिया है। इंटरनैट और फोन्स ने मिलकर सारे विश्व की जानकारी को हमारे हाथों में लाकर रख दिया है। इस टैक युग में अध्यापक से लेकर डाॅक्टर तक की सलाह आपको इंटरनैट पर मिल जाएगी। इसके अलावा कुछ स्मार्टफोन एप्स भी यह काम करते हैं। ऐसे में वकीलों के व्यवसाय से ऐसी आशा क्यों न रखें, जिसमें जानकारी स्मार्टफोन ही उपलब्ध करवा दे। यह कुछ ऐसे एप्स हैं जो आपको वकील की तरह सलाह देने में मदद करेंगे -

Indian Laws
बहुत से कानून है और इन्हें याद रखना सम्भव नहीं है। इस काम में यह एप आपकी मदद कर सकता है। इंडियन लॉज़ एप में भारतीय दंड संहिता और भारतीय संवैधानिक कानूनों की लिस्ट दी गई है। इसमें सर्च बार भी दिया गया है जिससे कोई भी कानून को सर्च किया जा सकता है और उसकी जानकारी सामने आ जाएगी। इसका अर्थ यह है कि आपको किसी कानून के बारे में जानने के लिए किसी किताब को घंटों तक नहीं पढ़ना पड़ेगा। 

Lawyers Club India
इस एप की मदद से आप कानूनी खबरें और अपडेट्स पा सकते हैं तथा आपको कानूनी प्रश्नों का जवाब भी मिलेगा। यह एप आपको करंट अफेयर्स जैसे क्रूरता पर तलाक, सैक्शन 377 आदि पर सामग्री उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा आप मुख्य जानकारी से अपडेट भी रह सकते हैं जिसकी नोटिफिकेशन मिलती है। साथ ही इस एप से फाइल शेयर की जा सकती है और अन्य काम किए जा सकते हैं।

Indian Bare Acts Pack
कानून की किताबों को बाॅय-बाॅय कहने के पीछे एक और कारण पांच एसेंशियल बार एक्ट्स है जिसमें भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, सिविल प्रक्रिया और कर सेवा कानून शामिल है। इस एप में आप सर्च कर इन सभी की जानकारी पा सकते हैं। एक से दूसरे एक्ट पर आसानी से जाया जा सकता है और किसी खास सैक्शन को बुकमार्क भी किया जा सकता है। 

scheduLAWyer
यह एप आपके काम की डारयी की जगह ले लेगा। इस एप से आप नियुक्तियों, दिन और मामले की जानकारी से अपडेट रहेंगे। अगर आप अपनी डायरी घर पर भुल जाते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए ही है। इस एप में जानकारी को एड भी किया जा सकता है और यह एप आपके बोलने पर उसे टैक्स्ट में बदल सकता है।

Online RTI
यह एप अपने नाम के साथ ही सारा कुछ बता देता है। इस एप की मदद से आॅनलाइन आरटीआई फाइड डाली जा सकती है। इस एप की मदद से एक तो अदा की गई पैमेंट सुरक्षित रहती है और दूसरा एप्लिकेशन का स्टैटस ट्रैक होता है।

यह सभी एप्स एंड्राॅयड ओएस वाले फोन्स पर उपलब्ध हैं।
 


Latest News