अब अंग्रेजी बोलने के खौफ को करो Bye-Bye

  • अब अंग्रेजी बोलने के खौफ को करो Bye-Bye
You Are HereGadgets
Tuesday, March 1, 2016-6:48 PM

जालंधर- आज अंग्रेजी मनुष्य के लिए एक अहम भाषा बन गई है जो हर जगह प्रयोग जा रही है लेकिन जब आप किसी को अंग्रेजी बोलते देखते हैं तो आपके मन में यह बात जरूर आती है कि काश हम भी इस तरह ही अंग्रेजी बोल सकते। इस बात पर ध्यान देते हुए कलचरिऐली ने प्ले स्टोर पर एक ऐसी एप्लीकेशन पेश की है, जिसकी मदद से आप बहुत जल्दी अंग्रेजी पढ़ने और बोलने लग जाएंगे। हैलो इंग्लिश (Hello English) नाम की यह एप्लीकेशन टीचर की तरह आपको अंग्रेजी सिखाएगी।

इस एप से आप 16 भाषाओं में अंग्रेज़ी सीख सकेंगे जिनमें पंजाबी और हिंदी के साथ-साथ अरबी, उर्दू, बंगाली, पंजाबी, तेलुगू, तमिल, कन्नड, मराठी, गुजराती, उड़ीया, असमिया, मलयालम, पंजाबी पाकिस्तानी (शाहमुखी) और नेपाली भाषाए शामिल हैं। इस एप में 300 के लगभग पाठ हैं जो अंग्रेज़ी बोलने के साथ-साथ ग्रामर को भी सिखाते हैं। इस एप के कारगर होने का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसके 10 मिलियन (एक करोड़) से अधिक डाउनलोड हो चुके है। आप इसे प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर यूज कर सकते है।


Latest News