फोन को अनलाॅक किए बिना सेव करें जरूरी जानकारी

  • फोन को अनलाॅक किए बिना सेव करें जरूरी जानकारी
You Are HereGadgets
Friday, October 23, 2015-9:43 PM

जालंधर : माइक्रोसाॅफ्ट गेराज एक ऐसी लैब है जहां पर कर्मचारियों अपनी चॉइस के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं, ने एक नया एप बनाया है जिसकी मदद से स्मार्टफोन के लाॅक होने पर भी नोट्स लिखे जा सकते हैं। Parchi नाम से पेश किए गए इस एप से एंड्रायड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला यूजर लाॅक स्क्रीन से ही नोट्स लिख सकता है और जरूरी जानकारी को सेव रख सकता है।

Parchi एप की मदद से यूजर को किसी जानकारी को फोन में सेव करने के लिए फोन का लाॅक खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एप टेक्स्ट, लिस्ट और तस्वीरों को सपोर्ट करता है। इस एक की एक और खास बात यह है कि इसमें रिमाइंडर, कलर कोडिंग, पसंदीदा के रूप में अंकन और लिखे गए नोट को लाॅक स्क्रीन पर लगाया जा सकता है। इस पर लिखी गई जानकारी को व्हाट्सएप, ई-मेल और एस.एम.एस. और अन्य थर्ड पार्टी एप्स पर शेयर भी किया जा सकता है।

यह एप सैमसंग के गैलेक्सी नोट 5 की जाद दिलाता है जिसमें यूजर्स एस पेन की सहायता से फोन के लाॅक होेने पर भी स्क्रीन पर कुछ भी लिख कर सकते हैं और वह बाद में नोट्स में सेव हो जाता है।


Latest News