Monday, October 2, 2017-9:46 AM
जालंधरः लक्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया अपनी लेटेस्ट कार लैंड रोवर डिस्कवरी को लांच करने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपनी लेटेस्ट कार को भारत में 28 अक्टूबर को लांच कर सकती है। लैंड रोवर डिस्कवरी कंपनी की लेटेस्ट ऐल्युमिनियन-इनफ्यूज्ड चेसिस टेक्नॉलजी पर आधारित है।

कीमत और फीचर्स
कार की शुरुआती कीमत कंपनी 71.38 लाख रुपए रख सकती है। वहीं, यह कार पिछली कारों की तुलना में हल्की भी होगी। इस कार में नए फ्लेयर्ड व्हील्स, कर्व्ड डिजाइन और बड़े व्हील्स के साथ नए हेडलैम्प्स मौजूद हैं।

इंजन
कार में 3 लीटर पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजल मौजूद होगा जिसकी क्षमता क्रमश: 255PS और 355PS होगी। इसमें 7 सीटर कार का भी विकल्प मौजूद होगा। प्रीमियम एसयूवी कैटिगरी में इसका कम्पिटीशन वोल्वो XC90, आउडी Q7, मर्सेडीज GLE और BMW X5 जैसी कारों से होना तो तय है।