21 सितंबर को भारत में लांच होगी SUV Velar, जानें खासियत

  • 21 सितंबर को भारत में लांच होगी SUV Velar, जानें खासियत
You Are HereBusiness
Monday, August 28, 2017-3:12 PM

जालंधर- दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी रेंज रोवर अपनी लग्जरी कारो के लिए जानी जाती है। वहीं कंपनी ने मार्च महीने हुए जेनेवा मोटर शो में अपनी नई लग्ज़री SUV वेलार का खुलासा किया था। जानकारी के अनुसार यह कार हाल ही में भारत में पहली बार स्पॉट हुई है और कंपनी ने इस कार की प्री-बुकिंग ओपन की दी है। दावा किया जा रहा है कि रेंज रोवर भारत में इस SUV की कीमत का खुलासा 21 सितंबर 2017 को करने वाली है।

PunjabKesariइंजन

नई रेंज रोवर वेलार को भारत में 2 तरह के डीजल इंजन के साथ भारत में लांच किया जाएगा। कंपनी SUV में A 3-लीटर V6 इंजन दे रही है जो 269 bhp पावर और 700 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही कंपनी ने कार के D180 वेरिएंट में 2-लीटर का 4-सिलेंडर इंजीनियम इंजन दिया है। यह इंजन 177 bhp पावर और 430 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

लैंड रोवर रेंज रोवर ने इस कार को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है और इसे ऑल-व्हील-ड्राइव भी बनाया है. भारत में इस कार का मुकाबला ऑडी Q3, BMW X 1 और वोल्वो XC60 से होने वाला है।

 

फीचर्स


इस नई कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट ग्रफिक्स और लंबा बोनट दिया गया है जो वेलार एक्सटीरियर डिज़ाइन वाला है। इस कार को कंपनी ने बेहतरीन लुक के साथ पावरफुल भी बनाया है। रेंज रोवर वेलार की ऐक्सपेक्टेड कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। इसमें आकर्षक फ्रंट के साथ कंपनी ने स्लैंडर फुल-एलईडी हैडलैंप्स दिए हैं


इसके साथ ही कार के केबिन में बिल्कुल नया टच प्रो डुओ इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 10-इंच का है और हाई-डेफिनेशन है। रेंज रोवर वेलार के टॉप वेरिएंट के साथ कंपनी पूरा लैदर इंटीरियर, विंडसर लैदर सीट्स, 1600v का मेरिडियन साउंड सिस्टम, मेट्रिक्स-लेज़र एलईडी हैडलाइट्स और 22-इंच के डायमंड-टर्न्ड फिनिश वाले स्प्लि्ट-स्पोक व्हील्स दिए हैं।  
 


Latest News