Tuesday, May 24, 2016-5:52 PM
जालंधर - रेंज रोवर फुल-साइज्ड फोर-व्हील ड्राइव SUV (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) है जिसे लैंड रोवर द्वारा उत्पादित किया जाता है। इस SUV के 2016 मॉडल को टेस्टिंग के दौरान वैंकोवर में पेश किया गया है।
इन नई रेंज रोवर के स्पोर्ट के फीचर्स -
इंजन -
इस 2,144 किलोग्राम की SUV में 3.0 लीटर का टर्बो चार्जड V6 डीजल इंजन लगा है जो 2000 rpm पर 189 kW की पावर जनरेट करता है, साथ ही इस SUV को 8 स्पीड अॉटोबाक्स के साथ अटैच किया गया है। कंपनी के मुताबिक डीजल ऑप्शन में यह कार शहर के बीच चलाने पर 29 प्रतिशत अधिक माइलेज देगी।
स्पीड -
स्पीड की बात की जाए तो यह SUV 0-60 mph (96 km/h) की स्पीड 7.1 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 130 mph (209 km/h) है।
कीमत -
उम्मीद की जा रही है कि इस SUV के वेरिएंट्स को US$64,950 (लगभग 43,97,533 रुपए) कीमत से शुरू होकर $111,350 (लगभग 75,39,113 रुपए) कीमत के बीच लांच किया जाएगा।