एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है Chromebook खरीदना

  • एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है Chromebook खरीदना
You Are HereGadgets
Wednesday, May 25, 2016-8:57 AM

जालंधर : पी.सी. और लैपटॉप्स के बाद अब गूगल की क्रोमबुक्स भी बेहद बिकने लगी हैं जो सैकेंडरी पी.सी. के रूप में प्रयोग की जा सकती हैं। बहुत से लोग कम्प्यूटर का काम देने वाले सस्ते पी.सी. (क्रोमबुक्स) की तरफ अपना रुख कर रहे हैं और अब तो क्रोमबुक्स में एंड्रॉयड एप्स को भी सपोर्ट मिलने वाला है। आइए जानते हैं क्रोमबुक्स क्यों बेहतरीन हैं और क्यों खरीद सकते हैं क्रोबुक्स - 

सस्ती 

एक बेहतरीन क्रोमबुक लगभग 15 हजार रुपए में खरीदी जा सकती है जबकि एक लैपटॉप की कीमत इससे 2 गुना और एप्पल मैकबुक (13 इंच) की कीमत 5 गुना ज्यादा है। इसका अर्थ यह नहीं है कि कीमत कम होने की वजह से यह बढिय़ा नहीं है। लगभग सभी मुख्य कम्प्यूटर ब्रांड जैसे एच.पी., आसूस और सैमसंग अच्छे क्रोमबुक्स का निर्माण कर रहे हैं। 

इसके अलावा गूगल की अपनी क्रोमबुक पिक्सल जिसका डिजाइन बेहतरीन है और शार्प टच स्क्रीन दी गई है, की कीमत लगभग 60 हजार के करीब है। यह एक बढिय़ा विकल्प है लेकिन आपको इतने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप कम पैसे खर्च कर भी फुल क्रोमबुक फीचर्स का आनंद ले सकते हैं। 

हार्डड्राइव फुल होने की चिंता नहीं

सुनने में अजीब लगेगा लेकिन बहुत-सी क्रोमबुक्स 16 और 32 जी.बी. स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आती हैं जो कि स्मार्टफोन्स के लिए तो बेहतरीन है लेकिन कम्प्यूटर में हम बहुत सारा डाटा स्टोर करते हैं जिसके लिए इतनी स्पेस कम है। मगर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि क्रोमबुक्स आपकी बहुत-सी फाइल्स और डाक्यूमैंट्स को गूगल ड्राइव (गूगल क्लाऊड स्टोरेज) में स्टोर कर लेती हैं। इसके अलावा कुछ फाइल्स को यूजर अपनी क्रोमबुक में भी सेव कर सकता है। क्लाऊड स्टोरेज का आइडिया अच्छा है जिससे कहीं भी इंटरनैट से डाटा का असैस पा सकते हैं। फोटोज सेव करने के लिए गूगल फोटोज अच्छा विकल्प है जो अनलिमिटेड स्टोरेज (कम क्वालिटी के साथ) की पेशकश करता है। 

परफैक्ट है, अगर इस्तेमाल करते हैं गूगल सर्विसिंज

अगर आप उन लोगों में से हैं जो गूगल सर्विसिंज जैसे ई-मेल, चैटिंग, कैलेंडर, क्लाऊड स्टोरेज और अन्य सर्विसिंज का इस्तेमाल करते हैं तो यह एक ग्रेड सैकेंडरी पी.सी. है। क्रोमबुक ऑप्रेटिंग सिस्टम क्रोम वैब ब्राऊजर का मोडीफाइड वर्जन है जिसका अर्थ है कि गूगल की सारी सर्विसिंज इस पर काम करेंगी। बस एक बार गूगल अकाऊंट को असैस कर किसी भी गूगल सर्विस को एक क्लिक पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सभी आकार और साइज में उपलब्ध

क्रोमबुक्स सभी आकार और साइज में उपलब्ध हैं, इसलिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से क्रोमबुक का चयन कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर कुछ मॉडल्स जैसे आसूस क्रोमबुक फ्लिप में टच स्क्रीन और टैबलेट मोड के रूप में प्रयोग करने के लिए पूरी तरह फोल्ड होने का विकल्प भी है।  

एंड्रॉयड एप्स भी कर सकेंगे काम 

इस साल तक क्रोमबुक्स को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिल जाएगा जिससे गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉयड एप्स को भी चला सकेंगे। फिलहाल क्रोमबुक्स केवल उन्हीं सर्विसिंज का इस्तेमाल कर सकती हैं जो वैब ब्राऊजर पर इस्तेमाल होती हैं। एप्स की मदद से कई सारे काम तेजी से किए जा सकेंगे और हर बार इंटरनैट कनैक्शन की जरूरत भी नहीं होगी।


Latest News